ग्लैमर वर्ल्ड की खबरों को लेकर अक्सर हम बॉलीवुड सेलेब्स की बातें करते हैं लेकिन आज आपको हमारे देश के युवा राजनेताओं की खूबसूरत पत्नियों के बारे में बता रहे हैं। राजनीति के मैदान पर तो आपने राजनेताओ को खूब जोशिले भाषण देते हुए देखा होगा, लेकिन नीजि जिंदगी में वो कुछ और ही होते हैं। मीडिया में भले ही इन राजनेताओं की पत्नियां कम नजर आती हों, लेकिन वो किसी स्टार से कम नहीं हैं।
1. अखिलेश यादव और डिंपल यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। तीन बच्चों की मां होने के बाद भी डिंपल की खूबसूरती कम नहीं हुई। उनकी खूबसूरती को देखकर ही अखिलेश यादव उन्हें पहली नजर में दिल दे बैठे थे। दोनों की शादी को लेकर परिवार के कुछ लोग मान नहीं रहे थे, लेकिन अखिलेश ने सबको मनाकर ही दम लिया। 24 नवंबर 1999 को डिंपल और अखिलेश की शादी हुई।
2. ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शनी राजे
कांग्रेस पार्टी के युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया राजघराने से ताल्लुख रखते हैं। उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया बरोड़ा के गायकवाड़ परिवार की राजकुमारी हैं। उनके पिता कुमार संग्रामसिंह गायकवाड बरोड़ा के आखिरी शासक प्रताप सिंह गायकवाड़ के बेटे हैं। साल 2012 में फेमिना ने प्रियदर्शिनी को दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था।
3. सचिन पायलट और सारा
कांग्रेस नेता सचिन पायलट का नाम राजस्थान की राजनीति में सबसे ऊपर आता है। सचिन और उनकी पत्नी सारा भारत के सबसे खूबसूरत राजनीतिक कपल के रूप में अपना नाम शुमार हो चुके हैं। सचिन की पत्नी सारा पूर्व जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं। हिंदु-मुस्लिम होते हुए भी दोनों की लव मैरिज हुई है।
पूजा शेट्टी
कांग्रेस के युवा नेता मिलिंद देवड़ा की पत्नी भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। मिलिंग देवड़ा की पत्नी पूजा शेट्टी फिल्म प्रोड्यूसर मनमोहन शेट्टी की बेटी हैं, जो ग्लैमरस दुनिया में पली बढ़ी हैं। दोनों की शादी 2008 में हुई थी। मिलिंद राजनीति में सक्रीय हैं तो वहीं पूजा कारोबार में। वह वाक वाटर मीडिया कंपनी की हेड हैं।…Next
Read More:
टीचर पर आया था बिहार के सीएम नीतीश का दिल, की थी इंटरकास्ट मैरिज
कोई खेलता है क्रिकेट तो किसी को पसंद है स्विमिंग, जानें खाली वक्त में क्या करते हैं ये राजनेता
रामनाथ कोविंद या मीरा कुमार जानें कौन करेगा राष्ट्रपति की लग्जरी कार की सवारी, इतने करोड़ है कीमत
Read Comments