Menu
blogid : 321 postid : 1364442

वर्षों पहले ऐसे दिखते थे राजनीति के ये धुरंधर, तस्वीरें कर देंगी हैरान

वक्त का पहिया बहुत तेजी से घूमता है और इस अक्सर लोग इसी तेजी के साथ आगे निकल जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर आपने कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स की पुरानी तस्वीरें देखी होंगी। लेकिन आज हम आपको भारतीय राजनीति के कुछ धुरंधरो की पुरानी तस्वीरों से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए देखते हैं अपने पुराने दिनों में कैसे दिखते थे भारतीय राजनीति के कुछ खास नेता।








cover








1. नरेंद्र मोदी

2001 से 2014 के दौरान करीब 13 सालों तक गुजरात के मुख्यमंत्री बने रहने वाले नरेंद्र मोदी देश 14वें प्रधानमंत्री बने। जवानी के दिनों में मोदी कुछ ऐसे दिखते थे। कहा तो यह भी जाता है कि कुछ समय के लिए वे मोह-माया छोड़कर साधु-संत के साथ रहने लगे थे। वैसे आज के दौर में वो दुनिया में बेहद लोकप्रिय नेता के तौर पर देखे जाते हैं।





modi







2. इंदिरा गांधी

प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बेटी और आयरन लेडी के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी ने राजनीति में अपना एक खास मुकाम हासिल किया है। भारत के इतिहास में अब तक वो एक मात्र ऐसी महिला हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री का पद हासिल किया है।





indira







3. मनमोहन सिंह

2004 से 2014 तक 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह को कोई कैसे भूल सकता है। जवाहर लाल नेहरू के बाद वे इकलौते ऐसे प्राइम मिनिस्टर हैं, जिनका कार्यकाल लगातार 10 साल तक रहा। अपने पुराने दिनों में पूर्व पीएम कुछ ऐसे दिखते थे।






manmohan singh






4. सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी राजनीति में आने से पहले कुछ ऐसी दिखाई देती थीं। ऐसा कहा जाता है कि वो कभी राजनीति में नहीं आना चाहती थीं। लेकिन समय की मांग के कारण उन्हें राजनीति में कदम रखना पड़ा।









5. सुषमा स्वराज

सुप्रीम कोर्ट में वकील रही सुषमा स्वराज हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की लीडर सुषमा स्वराज, इंदिरा गांधी के बाद दूसरी ऐसी महिला हैं जिन्हें विदेश मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है।




sushma






6. अरविन्द केजरीवाल




kejriwal



दिल्ली के दो बार सीएम बनने वाले केजरीवाल भले ही खुद को आम आदमी का नेता कहते हों, लेकिन एक जमाने में वो भी सूट बूट में रहते थे। केजरीवाल ने सरकारी नौकरी में भी अपने कई साल दिए हैं।…Next


Read more:

यूपी में इस साल मनेगी दिव्य दिवाली, 2 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

इन किताबों में छिपी है मिसाइल मैन कलाम की जिंदगी

ये हैं देश के बड़े राजनीतिक परिवार, पीढ़ि‍यों से कर रहे पॉलिटिक्‍स

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh