Menu
blogid : 321 postid : 1360670

इन किताबों में छिपी है मिसाइल मैन कलाम की जिंदगी

भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति, महान वैज्ञानिक और एक अच्‍छे शिक्षक डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम का आज जन्‍मदिन है। 15 अक्‍टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्‍वरम में पैदा हुए कलाम साहब का पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित रहा। अपने व्‍यस्‍त जीवन में भी कलाम साहब ने कभी पठन-पाठन से खुद को दूर नहीं किया। उन्‍होंने कुल 34 किताबें लिखीं, जिनमें ज्ञान का भंडार है। मगर इन 34 में से हम उनकी पांच किताबें भी अगर पढ़ लें, तो शायद बहुत कुछ सीख सकते हैं। इन पांच किताबों में कलाम साहब की जिंदगी छिपी है। आइये आपको बताते हैं उन पांचों किताबों के बारे में, जिसे हर पुस्‍तक प्रेमी को अपने जीवन में एक बार जरूर पढ़ना चाहिए।


kalam


Wings of Fire


wings of fire


इस किताब में सबसे खास बात है डॉ. कलाम का आशावाद, जो पूरी किताब में नजर आता है। ये कलाम जी की ऑटोबायोग्राफी है, जिसमें हमें उनके जीवन की अतुनलीय यात्रा की विवरण मिलता है। इसमें सारी जानकारी है कि एक साधारण परिवार का लड़का कैसे देश का महान वैज्ञानिक बना और फिर राष्‍ट्रपति के पद तक पहुंचा। इस किबात के माध्‍यम से हम उन ब्रिलियंट लोगों के बारे में भी जान पाते हैं, जिन्‍होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के पीछे काम किया। इनमें डॉ. विक्रम साराभाई और डॉ. ब्रह्म प्रकाश शामिल हैं।


Ignited Minds


Ignited Minds


यह किताब 2002 में लिखी गई। इसमें डॉ. कलाम का छात्रों से मिलने के बाद का जो अनुभव रहा है, उसके बारे में विस्‍तार से लिखा गया है। इसमें बताया गया है कि पूरे देश में लोगों से मिलने और उनसे बातचीत के दौरान डॉ. कलाम ने कैसे एहसास किया कि भारत में विकसित देश बनने की क्षमता है।


Indomitable Spirit


Indomitable Spirit


यह किताब पूर्व राष्‍ट्रपति के मूल्‍यों, विचारों और आदर्शों को एक साथ लाती है। इस पुस्‍तक में डॉ. कलाम ने महिलाओं के प्रति अपार सम्‍मान दिखाया है। इसमें उन्‍होंने कहा है कि महिलात्‍व भगवान का एक सुंदर सृजन है। य‍ह किताब डॉ. कलाम की रामेश्‍वरम के तट से राष्‍ट्रपति भवन तक की यात्रा को बताती है।


India 2020


INDIA 2020


यह एक विचारोत्‍तेजक किताब है। इसमें डॉ. कलाम की 2020 तक भारत को दुनिया का चौथा विकसित देश बनने की स्थिति की कल्‍पना है। इतना ही नहीं उन्‍होंने किताब में कई तरह के सांख्यिकीय प्रमाण देते हुए यह साबित किया है कि विजन 2020 को निश्‍चत रूप से हासिल किया जा सकता है। इसके लिए उन्‍होंने ग्रीन रिवॉल्‍यूशन और स्‍पेस टेक्‍नोलॉजी के डेवलपमेंट समेत कई उदाहरण दिए हैं।


Turning Points


Turning Points


डॉक्‍टर कलाम की सर्वश्रेष्ठ किताबों में से एक है टर्निंग प्‍वॉइंट्स है। वे 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। इन पांच वर्षों की चुनौतियों व अनुभवों की कहानी है ‘टर्निंग प्वॉइंट्स’ किताब। उनके कार्यकाल के दौरान क्‍या-क्‍या हुआ ये इसमें जानने को मिलता है। रोचक प्रसंगों, संस्मरणों, राजनीतिक मुद्दों और भारत को 2020 तक विकसित बनाने की योजना का पूरा ब्योरा इस किताब में है।


Read More:

Delhi-NCR में पटाखों की बिक्री पर बैन बरकरार, ऑनलाइन रास्‍ते भी हुए बंद
तलवार दंपति को इसलिए मिला संदेह का लाभ, जानें किन आधारों पर ट्रायल कोर्ट से मिली थी सजा
इन फिल्‍मों के स्‍मार्ट विलेन ने चुराई लाइमलाइट, लुक में नहीं हीरो से कम


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh