Menu
blogid : 321 postid : 1350821

मोदी कैबिनेट में ‘आधी आबादी’ का वर्चस्‍व, ये हैं कैबिनेट में शामिल महिला मंत्री

मोदी कैबिनेट में रविवार को हुए फेरबदल में आधी आबादी की भागीदारी बढ़ी। वाणिज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहीं निर्मला सीतारमण को प्रमोशन देते हुए उन्हें रक्षा मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई। वे रक्षा मंत्रालय संभालने वाली दूसरी महिला हैं, उनके पहले इंदिरा गांधी रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए इसकी अतिरिक्त जिम्मेदारी देखी थी। निर्मला सीतारमण के कैबिनेट में शामल होने पर महिला कैबिनेट मंत्रियों की संख्‍या अब छह हो गई है। आइए जानते हैं मोदी कैबिनेट के वुमन पॉवर के बारे में।


narendra modi


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

sushma swaraj


भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज केंद्र सरकार का अहम चेहरा हैं। बतौर विदेश मंत्री अपने तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने कई अहम फैसले लिए हैं। भारत से बाहर रहने वाले देशवासियों की मदद करने के कारण विदिशा से सांसद सुषमा स्‍वराज चर्चा में बनी रहती हैं।


रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

nirmala sitharaman


26 मई 2014 को निर्मला सीतारमण वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनीं। इसके अलावा वे वित्त और कॉरपोरट अफेयर्स की राज्य मंत्री भी रहीं, जो वित्त मंत्री अरुण जेटली के अंतर्गत आता है। निर्मला सीतारमण को प्रमोशन देते हुए उन्हें रक्षा मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई।


कपड़ा और सूचना-प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी

smriti irani


स्मृति ईरानी के पास कपड़ा मंत्रालय का जिम्मा है। वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने के बाद स्‍मृति को सूचना प्रसारण मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। कैबिनेट में फेरबदल के बाद यह तय हो गया कि यह मंत्रालय स्मृति के पास ही रहेगा।


पेयजल मंत्री उमा भारती

uma bharti


भाजपा की वरिष्ठ नेता और झांसी से सांसद उमा भारती पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री हैं। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उमा भारती के इस्तीफे की चर्चा थी, लेकिन वे कैबिनेट में बरकरार रहीं। कैबिनेट फेरबदल में गंगा जीर्णोद्धार और जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी उमा से लेकर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को दे दी गई।


महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी

menka gandhi


भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी मोदी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। पीलीभीत से सांसद मेनका पशु अधिकारवादी हैं, पूर्व में वे पत्रकार भी रह चुकी हैं।


खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल

harsimrat kaur badal


एनडीए सरकार में शामिल शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल भी मोदी कैबिनेट का महत्वपूर्ण चेहरा हैं। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।


Read More:

मोदी कैबिनेट में 60 प्‍लस मंत्रियों का बोलबाला, स्‍मृति ईरानी सबसे युवा'कांग्रेसी परिवार' की निर्मला का भाजपा की तरफ शुरू से था झुकाव, जानें रक्षामंत्री के बारे में खास बातें 
 जिस कांग्रेस से राजनीति में आए उसी के खिलाफ इस नेता ने लड़ा था ‘महामहिम’ चुनाव


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh