Menu
blogid : 321 postid : 1350772

मोदी कैबिनेट में 60 प्‍लस मंत्रियों का बोल-बाला, स्‍मृति ईरानी सबसे युवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन की यात्रा से पहले रविवार को कैबिनेट विस्‍तार किया। इसमें जहां कुछ पुराने मंत्रियों के मंत्रालय बदले गए, वहीं नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल हुए। इसी के साथ देश को एक पूर्णकालिक रक्षा मंत्री भी मिल गया। उम्र बढ़ने के साथ सक्रिय राजनीति से रिटायर्ड हो जाने के पक्षधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट पर नजर डालें, तो यहां 60 प्‍लस मंत्रियों का बोलबाला है। 17 सितंबर 1950 को पैदा हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 66 साल के हो गए हैं। 66 वर्षीय मोदी की कैबिनेट में 27 मंत्री हैं। इन 27 कैबिनेट मंत्रियों में 17 मंत्री 60 साल या उससे अधिक उम्र के हैं, जिनमें दो मंत्री 70 वर्ष की उम्र भी पार कर गए हैं। वहीं, 10 कैबिनेट मंत्री 60 वर्ष से कम उम्र के हैं, जिनमें सबसे युवा स्‍मृति ईरानी हैं। खास बात यह है कि देश के प्रमुख चार मंत्रालयों में से तीन मंत्रालयों गृह, वित्‍त और विदेश मंत्रालय के मंत्री 60 वर्ष से ज्‍यादा उम्र के हैं।


modi


70 साल से ज्‍यादा उम्र के मंत्री


चौधरी बिरेंद्र सिंह – इस्पात मंत्रालय। जन्‍म 25 मार्च 1946 (उम्र 71 साल)।

रामविलास पासवान – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण मंत्रालय। जन्‍म 5 जुलाई 1946 (उम्र 71 साल)।


60 वर्ष या उससे ज्‍यादा उम्र के मंत्री


थावर चंद गहलोत – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय। जन्‍म 18 मई 1948 (उम्र 69 साल)।

राधामोहन सिंह – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय। जन्‍म 1 सितंबर 1949 (उम्र 68 साल)

राजनाथ सिंह – गृह मंत्रालय। जन्‍म 10 जुलाई 1951 (उम्र 66 साल)।

अशोक गजपति राजू – नागर विमानन मंत्रालय। जन्‍म 26 जून 1951 (उम्र 66 साल)।

अनंत गीते – भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय। जन्‍म 2 जून 1951 (उम्र 66 साल)।

प्रकाश जावड़ेकर – मानव संसाधन मंत्रालय। जन्‍म 30 जनवरी 1951 (उम्र 66 साल)।

सुषमा स्वराज – विदेश मंत्रालय 14 फरवरी 1952 (उम्र 65 साल)।

अरुण जेटली – वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय। 28 दिसंबर 1952 (उम्र 64 साल)।

सुरेश प्रभु – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय। 11 जुलाई 1953 (उम्र 64 साल)।

डीवी सदानंद गौड़ा – सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय। जन्‍म 18 मार्च 1953 (उम्र 64 साल)।

रवि शंकर प्रसाद – कानून एवं न्याय, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय। जन्‍म 30 अगस्‍त 1954 (उम्र 63 साल)।

डॉ. हर्षवर्धन – विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय। जन्‍म 13 दिसंबर 1954 (उम्र 62 साल)।

मेनका गांधी – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय। जन्‍म 26 अगस्‍त 1956 (उम्र 61 साल)।

नितिन गडकरी – सड़क यातायात और राजमार्ग, जहाजरानी एवं जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनर्जीवन विभाग मंत्रालय। जन्‍म 27 मई 1957 (उम्र 60 साल)।

नरेंद्र सिंह तोमर – ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खनन मंत्रालय। 12 जून 1957 (उम्र 60 साल)।


smriti irani


60 साल से कम उम्र के मंत्री


मुख्तार अब्बास नकवी – अल्पसंख्यक मंत्रालय। जन्‍म 15 अक्‍टूबर 1957 (उम्र 59 साल)।

निर्मला सीतारमण – रक्षा मंत्रालय। जन्‍म 18 अगस्‍त 1959 (उम्र 58 साल)।

उमा भारती – पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय। जन्‍म 3 मई 1959 (उम्र 58 साल)।

अनंतकुमार – रासायनिक एवं उर्वरक, संसदीय कार्य मंत्रालय। जन्‍म 22 जुलाई 1959 (उम्र 58 साल)।

जगत प्रकाश नड्डा – परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय। जन्‍म 2 दिसंबर 1960 (उम्र 56 साल)।

जुआल ओरम – जनजातीय मामलों का मंत्रालय। जन्‍म 22 मार्च 1961 (उम्र 56 साल)।

पीयूष गोयल – रेलवे एवं कोयला मंत्रालय। जन्‍म 13 जून 1964 (उम्र 53 साल)।

हरसिमरत कौर बादल – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय। जन्‍म 25 जुलाई 1966 (उम्र 51 साल)।

धर्मेंद्र प्रधान – पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय। जन्‍म 26 जून 1969 (उम्र 48)।

स्मृति जुबिन ईरानी – कपड़ा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय। जन्‍म 23 मार्च 1976 (उम्र 41 साल)।


Read More:

‘कांग्रेसी परिवार’ की निर्मला का भाजपा की तरफ शुरू से था झुकाव, जानें रक्षामंत्री के बारे में खास बातें

बाढ़ में बहती जिंदगी से लेकर मासूमों की मौत तक, इन कारणों से जल्‍दी नहीं भुलाया जा सकेगा अगस्‍त 2017

जिस कांग्रेस से राजनीति में आए उसी के खिलाफ इस नेता ने लड़ा था ‘महामहिम’ चुनाव

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh