वेंकैया नायडू का अब तक का सफर.
पोस्टर लगाने का काम करते थे वेंकैया नायडू
वेंकैया नायडू का नाम हैरान करने वाला तो है लेकिन ये नाम बीजेपी का सबसे पुराना औऱ भरोसेमंद नाम है. नायडू तब से पार्टी से जुड़े हुए हैं जब भाजपा का नाम भी पार्टी के तौर पर उतना मशहूर नहीं था. सत्तर के दशक में जब भाजपा का पूर्ववर्ती संगठन जनसंघ अपनी पहचान बना ही रहा था और दक्षिण में उसका कोई आधार नहीं था, तब आंध्र प्रदेश का एक युवा पार्टी कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गजों के पोस्टर लगाने का काम करते थे.
कर्नाटक से राज्यसभा जा चुके हैं वेंकैया नायडू
आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के एक सीधे-सादे कृषक परिवार से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नायडू आंध्र प्रदेश विधानसभा में दो बार सदस्य रह चुके नायडू कभी लोकसभा के सदस्य नहीं रहे. हालांकि, वो तीन बार कर्नाटक से राज्यसभा में पहुंच चुके हैं और फिलहाल उच्च सदन में ही राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं नायडू
नायडू फिलहाल सूचना प्रसारण और शहरी विकास मंत्रालयों का कामकाज संभाल रहे हैं. वह मोदी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री भी रह चुके हैं. अटल बिहारी वाजपेयी के समय राजग की पहली सरकार में 68 वर्षीय नायडू ग्रामीण विकास मंत्री रहे. वह जुलाई 2002 से अक्तूबर 2004 तक लगातार दो कार्यकाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे. 2004 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया.
जेल भी जा चुके हैं नायडू
वेंकैया नायडू शुरु से ही पार्टी के भरोसेमंद रहे हैं.
पार्टी के भरोसेमंद नेता हैं नायडू
वेंकैया नायडू ने 1980 में बीजेपी यूथ विंग और आंध्र प्रदेश विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था. शुरुआती दौर में वे आंध्र बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक थे. नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी के बाद पार्टी ने उनका कद बढ़ाते हुए 1988 में उन्हें आंध्र बीजेपी का अध्यक्ष बना दिया…Next
Read More:
‘आपकी पत्नी की सैलेरी कितनी है?’ ट्विटर यूजर ने सुषमा के पति से पूछा सवाल, जवाब सुनकर हंसने लगे लोग
अमिताभ के साथ वीडियो में नजर आई थीं इस सीएम की पत्नी, चर्चा में रहने वाली कुछ ऐसी ही मशहूर पत्नियां
पीएम मोदी के सुरक्षाकर्मियों के पास क्यों होता है ये ब्रीफकेस, क्या होता है इसके अंदर
Read Comments